Wednesday, September 9, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh CG NEWS: ऑपरेशन अंकुश का असर: रायगढ़ में सट्टा कारोबारियों पर कड़ा...

CG NEWS: ऑपरेशन अंकुश का असर: रायगढ़ में सट्टा कारोबारियों पर कड़ा शिकंजा, बड़े खाईवालों का सरेंडर

रायगढ़:  जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अंकुश” का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई से सट्टा सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। हालात ऐसे हैं कि लंबे समय से फरार चल रहे बड़े सटोरिये अब खुद सामने आकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

पुलिस दबाव में कुख्यात पप्पू बरेठ ने किया आत्मसमर्पण

CG NEWS: लगातार दबिश और गिरफ्तारी की कार्रवाई से घबराकर कुख्यात सट्टा खाईवाल हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू बरेठ ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसके खिलाफ चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतवाली और पुसौर थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 से 2026 तक सट्टा प्रकरणों में उसकी संलिप्तता सामने आती रही है।

CG NEWS: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास पुराना है और उसका परिवार भी लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़ा रहा है। सरेंडर के दौरान आरोपी ने भविष्य में अपराध से दूर रहने का आश्वासन दिया।

READ MORE: CG Crime : रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शाहनवाज मलिक भी आया कानून के दायरे में

CG NEWS: इसी कड़ी में बड़े सट्टा संचालक मोहम्मद शाहनवाज मलिक उर्फ शानू ने भी कोतवाली थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। उसके खिलाफ वर्ष 2026 में जुआ अधिनियम के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

CG NEWS: जांच में सामने आया कि वह कमीशन के आधार पर सट्टा लिखवाने और पूरे नेटवर्क को संचालित करने में शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि उसके सहयोगियों की तलाश जारी है।

जड़ से खत्म करने की रणनीति, टूट रहा नेटवर्क

CG NEWS: रायगढ़ पुलिस अब केवल छोटे सटोरियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है। सट्टा लिखने वालों के साथ-साथ खाईवाल और मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई से अवैध कारोबार की कमर टूटती नजर आ रही है।

CG NEWS: लगातार छापेमारी, तकनीकी जांच और गिरफ्तारी के दबाव में फरार आरोपी भी अब खुद सरेंडर करने को मजबूर हो रहे हैं, जो इस अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

READ MORE: Raipur Crime :रायपुर में बीटेक पास शातिर चोर गिरफ्तार, 13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

जीरो टॉलरेंस की नीति पर पुलिस

CG NEWS: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “अपराध छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को अवसर दिया जाएगा, लेकिन जो नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।”

CG NEWS: पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे अवैध कार्यों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here