Thursday, May 7, 2026
36.1 C
Raipur

C.G Weather : कड़ाके की ठंड से कांपा छत्तीसगढ़! कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। सुबह और शाम के समय ठंड इतनी तेज है कि लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। खासतौर पर खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है।

10 किलोमीटर में बदला मौसम का मिजाज

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है, लेकिन रायपुर से महज 10 किलोमीटर दूर माना क्षेत्र में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। यह अंतर साफ दिखाता है कि छोटे दायरे में भी ठंड कितनी तेजी से असर दिखा रही है।

Read More : Baikunthpur Group Clash : रीवा ब्रेकिंग: नगर परिषद क्षेत्र में जमकर चली लाठियां, मारपीट में आधा दर्जन घायल, अस्पताल में भर्ती

उत्तर छत्तीसगढ़ में जमाव जैसी स्थिति

प्रदेश के उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में ठंड और अधिक सख्त हो गई है। वहां लगातार बर्फ जमने जैसी स्थिति बन रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम की गंभीरता को दर्शाता है।

दिन में गर्मी, रात में सर्दी

जहां एक ओर रातें बेहद सर्द हो रही हैं, वहीं दिन के समय तापमान अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। बीते 24 घंटों में दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में ठंड के स्तर में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा और रायपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज रायपुर का मौसम कैसा रहेगा

शनिवार को रायपुर शहर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

rajnandgaon-nhm-employees: राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग में बवाल! सिर्फ NHM कर्मचारियों पर आधार अटेंडेंस लागू, भेदभाव के आरोप

rajnandgaon-nhm-employees: राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)...

barwani-garbage-scam: स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल! करोड़ों खर्च, फिर भी कचरे में डूबा बड़वानी

barwani-garbage-scam: बड़वानी नगर पालिका का स्वच्छता मॉडल अब सवालों...

Related Articles

Popular Categories