Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक आयोजित, प्रदेश संयोजक प्रवीण...

CG NEWS: भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक आयोजित, प्रदेश संयोजक प्रवीण दुबे विशेष रूप से सम्मिलित हुए

CG NEWS:
CG NEWS:

CG NEWS: जगदलपुर। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक आज शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय मेंं संपन्न हुई, जिसमें बस्तर प्रवास पर आये भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण दुबे विशेष रूप से सम्मिलित हुए। बैठक में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक, सहसंयोजक एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

CG NEWS: बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री दुबे ने सभी नवनियुक्त जिला संयोजक व सहसंयोजक को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता का क्षेत्र अत्यन्त महत्वपूर्ण व व्यापक है। विशेष रूप से किसानों के हित में सहकारिता प्रकोष्ठ की भूमिका कैसी होगी, इस दिशा में विचार विमर्श कर हमें कार्य करना है।

CG NEWS: सहकारिता प्रकोष्ठ बस्तर संभाग प्रभारी शिरीष तिवारी द्वारा नवनियुक्त जिला संयोजकों को जिला कार्यकारिणी का गठन यथाशीघ्र किये जाने के दिशा-निर्देश दिये। बैठक में सभी का परिचय प्राप्त करते हुए प्रदेश संगठन से प्राप्त होने वाले कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर पर सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करने जोर दिया गया। बस्तर जिले के नवनियुक्त जिला संयोजक मनोहर दत्त तिवारी ने प्रारंभिक उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन जिला सहसंयोजक संतोष नाग व आभार प्रदर्शन जिला सहसंयोजक तुलसी देवांगन ने किया।

CG NEWS: संभागीय बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सह संयोजक रंजीत पाण्डेय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, जितेंद्र धुरंदर बिलासपुर संभाग, नेतराम निषाद रायपुर संभाग, हितेंद्र बनाफ़र सरगुजा संभाग, जय नारायण सिंह दुर्ग संभाग, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष वेदांत दीक्षित , पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, अनूप भट्टाचार्य, विद्यासागर नायक, महेंद्र भदौरिया, रामप्रसाद कमेटी, योगेश सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here