Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : 10 करोड़ के कर्ज में डूबा जिला अस्पताल, स्वास्थ्य...

CG NEWS : 10 करोड़ के कर्ज में डूबा जिला अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर हालात में, ‘जीवन दीप’ के भरोसे उपचार जारी…

0
125
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : कोंडागांव। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कोंडागांव जिला अस्पताल आज खुद अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। हाल इतने खराब कि ऑपरेशन थिएटर में बेहोशी की दवा नहीं, डॉक्टरों को मिलने वाले ग्लव्स तुरंत फट जा रहे हैं, टांका लगाने का धागा और पेरासिटामोल इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड मशीन महीनों से बंद पड़ी है और सप्लाई करने वाले व्यापारी उधारी में सामान देने से इंकार कर चुके हैं।

CG NEWS : स्वास्थ्यकर्मी खुलकर कुछ नहीं कह पा रहे, पर उनकी मजबूरी हर दिन इलाज के दौरान दिख रही है। बैठकें और रिपोर्टें बनकर शासन तक जा रही हैं, मगर फाइलों में सब “संतोषजनक” बताया जा रहा है।

CG NEWS : जिला स्वास्थ्य व्यवस्था आईसीयू में

CG NEWS : बीते तीन वित्तीय वर्षों से स्वास्थ्य विभाग उधार पर चल रहा है। सिर्फ जिला अस्पताल पर ही लगभग 9 करोड़ का बकाया है। CMHO कार्यालय पर एक करोड़ से ज्यादा की राशि अटकी है। कुल मिलाकर कर्ज 10 करोड़ 17 लाख रुपये तक पहुँच चुका है। स्थानीय सप्लायरों का कहना है कि भुगतान बंद होने के कारण अब वे दवाएं, स्वास्थ्य सामग्री, स्टेशनरी—कुछ भी देने में असमर्थ हैं।

CG NEWS : उधारी पर दवा व्यवस्था

CG NEWS : पिछले दो वर्षों से CGMSC द्वारा दवाओं और सर्जिकल सामान की सप्लाई लगभग रुकी हुई है। जो थोड़ा बहुत आता था, उसकी गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठते रहे। अब जरूरत की सामान्य दवाएं भी लंबे समय से अस्पताल में नहीं पहुंची हैं।

CG NEWS : मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ रहा सामान

CG NEWS : ऑपरेशन जारी हैं, लेकिन जरूरी दवाओं और सामग्री के अभाव में गरीब मरीजों को मेडिकल स्टोर्स से चीजें खरीदनी पड़ रही हैं। हालत यह है कि ऑपरेशन से पहले दाढ़ी या बाल हटाने के लिए ब्लेड तक अस्पताल में नहीं है।

CG NEWS : अस्पताल प्रशासन का पक्ष

CG NEWS : CMHO डॉ. आरके चतुर्वेदी का कहना है कि अस्पताल और कार्यालय पर करीब 10.17 करोड़ रुपये का बकाया है। दवाओं की मांग सूची शासन को भेज दी गई है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. पीएल मंडावी का कहना है कि कुछ दवाएं आई हैं और बाकी जल्द आने की उम्मीद है। उनके अनुसार “अस्पताल में सारे काम सुचारू रूप से चल रहे हैं।”

CG NEWS : अस्पताल में वर्तमान महत्वपूर्ण कमी

* बेहोशी की दवा
* ऑपरेशन के लिए स्यूचर (टांका लगाने वाला धागा)
* अच्छे गुणवत्ता वाले ग्लव्स
* पेड, बैंडेज और अन्य सर्जिकल सामग्री
* पेरासिटामोल इंजेक्शन
* अल्ट्रासाउंड मशीन लंबे समय से बंद

CG NEWS : प्रदेश के इस महत्वपूर्ण जिला अस्पताल की स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर चुनौतियों को उजागर करती है। मरीज और अस्पताल दोनों ही बेहतर सहायता और संसाधनों की प्रतीक्षा में हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here