Saturday, February 28, 2026
21.3 C
Raipur

CG News : स्कूलों में हाजिरी का दिल्ली मॉडल, बच्चों की कम उपस्थिति पर अब टीचर होंगे जवाबदेह…

 CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा नवाचार किया है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को हाजिरी रजिस्टर में अटेंडेंस दर्ज करने के साथ ही, बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन भी अपलोड करनी होगी। इस नई व्यवस्था से राजधानी रायपुर से लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (दिल्ली) तक बैठे वरिष्ठ अधिकारियों को हर एक स्कूल का अपडेट सीधे मिलता रहेगा।

 CG News : शिक्षण एप’ पर दर्ज होगी हाजिरी

इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक विशेष एप लॉन्च कर दिया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार, रजिस्टर में हाजिरी दर्ज करने के बाद क्लास टीचर को ‘शिक्षण एप’ में सभी बच्चों की उपस्थिति अपलोड करनी होगी। अभी तक केवल शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश थे, लेकिन अब छात्रों को भी इस डिजिटल सिस्टम से जोड़ दिया गया है।

READ MORE : MP News : टीकमगढ़ : साइड नहीं देने पर लाइसेंसी बंदूक की बट से हमला, जनपद सदस्य समेत बेटा गिरफ्तार

सिस्टम को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से लागू किया जा रहा है, जिसके संबंध में समग्र शिक्षा से प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और जिला प्रशासन के अफसरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी

यह नया सिस्टम लागू करने का मुख्य कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर सही जानकारी सुनिश्चित करना है। अब DEO और BEO कार्यालयों को भी बच्चों की स्कूल में उपस्थिति की सटीक जानकारी तुरंत मिल सकेगी।

जवाबदेही: छात्रों की उपस्थिति कम होने की स्थिति में, शिक्षकों को जवाबदेह होना पड़ेगा कि बच्चे स्कूल क्यों नहीं आ रहे हैं।

प्रेरणा: ऐसे में शिक्षक गैर-हाजिर बच्चों के परिजनों से संपर्क कर जानकारी लेंगे और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए पालकों को प्रेरित करेंगे, जिससे दर्ज संख्या में सुधार होगा।

CG News : Raipur Crime News : नवविवाहिता ने वीडियो बनाकर दी जान…

शिक्षकों की अन्य ऑनलाइन जिम्मेदारियां

शिक्षकों को पहले से ही आधा दर्जन से अधिक एप्स में ऑनलाइन एंट्री करनी पड़ रही है, और अब यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, शिक्षकों को निम्नलिखित जानकारी भी ऑनलाइन देनी होती है:

हरिहर पाठशाला योजना: बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि जगाने, पौधारोपण करने और रोपे गए पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करना।

अकादमिक टेस्ट: हर महीने पहली से 11वीं कक्षा के छात्रों का टेस्ट लेना और रिजल्ट को विनोबा एओ में अपलोड करना। (10वीं और 12वीं के यूनिट टेस्ट का रिजल्ट गूगल शीट में अपलोड होता है, जिसकी समीक्षा कलेक्टर करते हैं)।

छुट्टी आवेदन: शिक्षकों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है, जिसकी स्वीकृति प्रधान पाठक या प्राचार्य ऑनलाइन देते हैं।

टीबीसी बुक ऐप: बच्चों को बांटी जाने वाली हर एक पुस्तक को टीबीसी बुक एप में स्कैन कर अपलोड करना।

जादुई पिटारा: स्कूलों में दिए गए ‘जादुई पिटारा’ (कोर्स मटेरियल) की जानकारी हर माह अपलोड की जाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories