CG NEWS : दीपक बैज का वार : किसानों–महिलाओं के हक पर चोट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मतदाता सूची से लेकर खाद घोटाले तक… कांग्रेस अध्यक्ष ने खोला भाजपा सरकार का पोल

CG NEWS : रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़कर किसानों, महिलाओं और विपक्ष की आवाज दबाने में लगी है। बैज ने सबसे पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR कार्यक्रम शुरू हो गया है, लेकिन विपक्षी दलों को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

 

CG NEWS : इसके बाद उन्होंने महतारी वंदन योजना पर बड़ा आरोप लगाया। बैज ने कहा कि बीते तीन महीनों से 40% महिलाओं को राशि नहीं मिली है, जबकि बस्तर में 4 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काट दिए गए। कांग्रेस ने इसे सुनियोजित षड्यंत्र बताया। खाद की कालाबाजारी पर भी बैज ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सोसाइटियों से यूरिया गायब है, जबकि बाजार में वही खाद तीन गुना कीमत पर बिक रहा है। किसान संकट में हैं और सरकार सिर्फ दावे कर रही है। किसान सम्मान निधि को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए।

 

CG NEWS : उनके मुताबिक प्रदेश के 35 लाख किसानों में से सिर्फ 25 लाख को ही किस्त दी गई है। वहीं 52 हजार से अधिक किसानों को 20वीं किस्त नहीं मिली। बैज यहीं नहीं रुके, उन्होंने सरकार पर दमनकारी रवैये का भी आरोप लगाया। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यहां तक कि बस्तर ओलंपिक घोटाले का विरोध करने पर युवा कांग्रेस नेताओं पर एट्रोसिटी एक्ट तक लगा दिया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories