Sunday, April 5, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा : अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

CG NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली : । छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आगामी छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी 2026) का आयोजन 01 फरवरी 2026 को राज्य के 20 जिलों में दो पाली में किया जा रहा है। प्रथम पाली, जो प्राथमिक स्तर के लिए होगी, इस पाली में लगभग 1 लाख 19 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर द्वितीय पाली, में लगभग 2 लाख 05 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा यद्यपि मात्र 20 जिलों में आयोजित हो रही है, परंतु इसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं।

 

CG NEWS : छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 हेतु व्यापम द्वारा अभ्यर्थियों के हित में दिशा निर्देशों जारी किए गए है। ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की भ्रम या असुविधा की स्थिति न बने। जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवश्य निरीक्षण करने कहा गया है, जिससे परीक्षा दिवस पर किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। परीक्षा केंद्र में समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है, ताकि फ्रिस्किंग और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। प्रथम पाली के लिए यह समय सुबह 9 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर 2:30 बजे निर्धारित है।

 

CG NEWS : परीक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, जबकि काला, गहरा नीला, जामुनी, मैरून, गहरा हरा, बैंगनी तथा गहरे चॉकलेटी रंग के परिधान पहनना प्रतिबंधित रहेगा। मौसम को ध्यान में रखते हुए बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहनने की अनुमति होगी, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान उतारकर जांच करानी होगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुँचने और अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने की आवश्यकता होगी। सुरक्षा कारणों से अभ्यर्थियों को फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी तथा कानों में किसी भी प्रकार के आभूषण प्रतिबंधित रहेंगे।

 

CG NEWS : इसके अलावा मोबाइल फोन, ईयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पाउच, टोपी, बेल्ट, स्कार्फ आदि वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर अभ्यर्थी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा उसकी अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करना अनिवार्य होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories