CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- कोंडागांव जिले के नवपदस्थ एसपी पंकज चंद्रा ने पुलिस परिवार में आपसी सामंजस्य और उत्साह का माहौल बनाए रखने हेतु एक नई पहल की है। जिसमें कोंडागांव जिले के सभी थानों कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के जन्मदिन को मनाया जा रहा है। इसी क्रम में फरसगांव थाने में पदस्थ महिला आरक्षक भानूप्रिया के जन्मदिन को पूरे स्टॉप के लोगों ने केक काटकर मनाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए।
CG NEWS : इस दौरान फरसगांव थाना प्रभारी निरीक्षक विकासचद्र राय, सहायक उप निरीक्षक पीताम्बर कठार, सुरेंद्र बघेल, हेड कंस्टेबल सलीम तिग्गा, चिंडा मेजर, जयश्री ध्रुव, बीना मंडावी, आरक्षक अजरंग बघेल, कृष्णा सोनवानी, कृष्णा सेठिया, अजय कुमार, सदेश, शंकर, नारायण, विजय, सहित थाना के सभी स्टॉप उपस्थित रहें।













