Monday, February 16, 2026
18.5 C
Raipur

CG News : नक्सलवाद को सबसे बड़ा झटका, 50 लाख का इनामी CC मेंबर रामधेर 50 साथियों के साथ करेगा आत्मसमर्पण…

CG News : पखांजूर। उत्तर बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को आज (गुरुवार) एक और ऐतिहासिक सफलता मिलने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल कमेटी (CC) सदस्य स्तर का प्रमुख नक्सली नेता रामधेर अपने 50 सशस्त्र साथियों के साथ पखांजूर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित महला कैंप में आत्मसमर्पण करने वाला है। इन सभी नक्सलियों पर पुलिस द्वारा कुल 50 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित बताया जा रहा है।

CG News : नक्सल संगठन की तीसरी बड़ी टूट

रामधेर का आत्मसमर्पण उत्तर बस्तर में सक्रिय माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हाल ही में बड़े नक्सली नेता सोनू उर्फ भूपति और सेंट्रल कमेटी सदस्य रुपेश (उर्फ सतीश) के आत्मसमर्पण के बाद, रामधेर का यह कदम नक्सलवाद की कमर तोड़ने वाली तीसरी बड़ी कड़ी है।

READ MORE : Bhai Dooj 2025 : आज सिर्फ सवा दो घंटे का मुहूर्त, नोट करें तिलक का सही समय और पूजा विधि……

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रामधेर संगठन में मजबूत पकड़ रखता था और उसका अकेले नहीं, बल्कि 50 हार्डकोर नक्सलियों के साथ मुख्यधारा में लौटना यह दर्शाता है कि नक्सल विचारधारा से कैडर का मोह भंग हो चुका है। सभी नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने जा रहे हैं।

रिकॉर्ड 210 नक्सलियों के सरेंडर के बाद बड़ी सफलता

यह आत्मसमर्पण ऐसे समय में हो रहा है जब कुछ ही दिन पहले, 17 अक्टूबर को बस्तर पुलिस लाइन ग्राउंड में 210 नक्सलियों ने एक साथ सामूहिक आत्मसमर्पण कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था।

उस ऐतिहासिक अवसर पर, मुख्यमंत्री सीएम साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्वयं मौजूद रहकर आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत किया था। तब आत्मसमर्पण करने वालों में वरिष्ठ माओवादी नेताओं जैसे केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश उर्फ सतीश, भास्कर उर्फ राजमन मंडावी और अन्य क्षेत्रीय समिति सदस्य शामिल थे, जिन्होंने 153 हथियार भी सुरक्षा बलों को सौंपे थे, जिनमें AK-47, SLR और INSAS जैसी राइफलें शामिल थीं।

READ MORE : Rewa News : श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो वायरल, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में युवक गिरफ्तार…

महला कैंप में सुबह से हलचल तेज है और इस सामूहिक आत्मसमर्पण की आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है, जिससे उत्तर बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के सरकारी प्रयासों को बल मिलेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds