Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप,...

CG NEWS: घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग

CG NEWS: गौरीशंकर गुप्ता/ घरघोडा: घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र एक बार फिर विवादों में आ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत तिवारी ने केन्द्र के प्रभारी और कर्मचारियों पर मनमानी, भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत लिखित रूप से एसडीएम और कलेक्टर को सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।

CG NEWS: रजनीकांत तिवारी का आरोप है कि घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र का संचालन डीएमओ कार्यालय रायगढ़ के निर्देश पर होना चाहिए, लेकिन यहां के प्रभारी और कर्मचारी अपनी मनमानी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लैलूंगा, तमनार और घरघोडा क्षेत्र की सोसायटियों में खाद का वितरण इसी केन्द्र से किया जाता है, जहां रेलवे रैक प्वाइंट से खाद लाकर पहले भंडारण केन्द्र में रखा जाना चाहिए और उसके बाद मांग के अनुसार सोसायटियों तक भेजा जाना चाहिए।

READ MORE: CG NEWS : सरकारी दुकानों में शराब का टोटा, 80 रुपए की शराब 200 में बिक रही, देखिए वीडियो

ट्रांसपोर्टर को लाभ पहुंचाने का आरोप

CG NEWS: सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से निजी ट्रांसपोर्टरों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उनके अनुसार, रेलवे रैक प्वाइंट खरसिया से आने वाली खाद को नियमानुसार पहले घरघोडा भंडारण केन्द्र में खाली कर स्टॉक में दर्ज किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा।

CG NEWS: आरोप है कि खाद को सीधे सोसायटियों में भेजा जा रहा है, जिससे ट्रांसपोर्टरों को सीधा फायदा मिल रहा है। उन्होंने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

शिकायत के साथ सौंपे गए दस्तावेज

CG NEWS: रजनीकांत तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की लिखित शिकायत संबंधित दस्तावेजों और पावती के साथ प्रशासन को भेजी गई है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

READ MORE: PM Relief Scheme Cashless : रायगढ़: सड़क हादसे में घायल युवक को मिली PM राहत योजना से कैशलेस सुविधा, जिले का पहला मामला

CG NEWS:अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here