Wednesday, February 25, 2026
33 C
Raipur

CG NEWS : मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का आरोप: इंजेक्शन के बाद 13 माह की बच्ची की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

CG NEWS : कोरबा : स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय मेडिकल कॉलेज में 13 महीने की बच्ची की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का दावा है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह कोमा में चली गई। चार दिन तक उपचार के बाद देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए और जिम्मेदार डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

CG NEWS : परिवार के अनुसार, 20 फरवरी को वानिया केवट नाम की बच्ची को सर्दी-बुखार की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में मसाज और भाप देने की सलाह दी गई थी, लेकिन बार-बार आने-जाने की परेशानी को देखते हुए बच्ची को भर्ती करा लिया गया। आरोप है कि भर्ती के दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी।

CG NEWS : परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगाते समय बच्ची बहुत रो रही थी और उसकी मां ने स्टाफ से पहले उसे शांत करने का अनुरोध किया था। उनका आरोप है कि इंजेक्शन लगाने वाली छात्रा घबराई हुई लग रही थी, फिर भी इंजेक्शन लगा दिया गया। इसके बाद बच्ची की सांसें अटकने लगीं और वह कोमा में चली गई। तत्काल डॉक्टरों को बुलाकर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। 24 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

CG NEWS : घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक गोपाल कंवर से जवाब मांगा। हंगामे के बीच अधीक्षक अपने कक्ष में चले गए, जिसके बाद परिजन अस्पताल गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।

CG NEWS : मृत बच्ची की नानी अमृता निषाद ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद से अस्पताल में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकतर इलाज प्रशिक्षु डॉक्टरों और अपर्याप्त रूप से प्रशिक्षित स्टाफ के भरोसे किया जा रहा है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जवाबदेही तय करने और व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : बड़वानी में वार्षिक स्नेह-सम्मेलन के दौरान NSUI का विरोध

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : बड़वानी के शासकीय कन्या महाविद्यालय...

Related Articles

Popular Categories