गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा : नगर में महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 19 सितंबर से कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई है। आयोजन सूरज राइस मिल में समिति द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
मुख्य कार्यक्रम:
- 19/09: बॉल इन द कप और बैलून इन द कप, गुपचुप खाओ प्रतियोगिता।
- 20/09: कुर्सी दौड़ और नींबू चम्मच दौड़, ग्रुप प्रतियोगिताओं का आयोजन।
- 21/09: अग्र आनंद मेला और पेंटिंग, केरम खेल आयोजित।
- 22/09: भव्य शोभायात्रा शाम 4:00 बजे गायत्री मंदिर से सूरज राइस मिल तक, जिसमें सभी अग्र बंधुओं से भारी सहभागिता की अपील की गई है।
विशेष जानकारी:
- सभी प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण रात 8:00 बजे किया जाएगा।
- श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं आयोजन समिति ने समाज के सदस्यों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है, ताकि कार्यक्रम में पुण्य का भागी बन सकें।













