CG NEWS: रोशन सेन/ माकड़ी – विकासखंड माकड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा उत्साह और धार्मिक भावना के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई यह कोई साधारण आयोजन नहीं बल्कि पिछले 45 वर्षों से अनवरत चली आ रही आस्था की परंपरा है जो हर वर्ष शारदीय नवरात्रि में गांव को भक्ति के रंग में रंग देती है।
CG NEWS: माकड़ी की इस दुर्गा प्रतिमा की विशेषता यह है कि यह प्रतिमा स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित होती है जो छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति की छवि को और भी सजीव करती है मिट्टी, बांस और प्राकृतिक रंगों से बनी यह प्रतिमा पर्यावरण के अनुकूल भी है।

CG NEWS: दुर्गा समिति के अध्यक्ष ललित पोयम ने बताया- यहां पर प्रतिवर्ष दुर्गा स्थापना पर प्रतिदिन हवन एवं सुबह-शाम कन्या भोज कराया जाता है साथ ही साथ प्रतिदिन पारा, मोहल्ले से प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। तथा सभी ग्रामीण सुबह और शाम की आरती में यहां पर सम्मिलित होते हैं।












