Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh CG Fraud News : पीएम आवास लोन के नाम पर ठगी, फर्जी...

CG Fraud News : पीएम आवास लोन के नाम पर ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

CG Fraud News
CG Fraud News

CG Fraud News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी चेतन कुमार वर्मा खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्रामीणों को ठगता था। उसने कई गांवों में जाकर लोगों को फर्जी लोन का लालच दिया और उनसे पैसे ऐंठ लिए। ग्राम टेमरी निवासी निजेन्द्र बारले की शिकायत पर बोरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Fraud News : मिली जानकारी के अनुसार, चेतन कुमार कार से विभिन्न गांवों में जाकर पीएम आवास योजना के तहत लोन दिलाने का भरोसा दिलाता था। वह ग्रामीणों से फार्म भरवाकर ऑनलाइन भुगतान करवाता था। इस ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए वह अपने साथी अतेश गंजीर (निवासी फरहाद, जिला राजनांदगांव) के मोबाइल स्कैनर का इस्तेमाल करता था। ठगी की रकम को दोनों आपस में बराबर बांट लेते थे।

CG Fraud News : बोरी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस को आशंका है कि इसी तरह की ठगी और भी कई ग्रामीणों के साथ की गई हो सकती है। पुलिस अब अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here