CG Driver Strike: 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं ड्राइवर, राशन से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की सप्लाई पर पड़ेगा असर!

Sanjay Sahu
CG Driver Strike

CG Driver Strike: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त ड्राइवर संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है। संघ ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 12 नवंबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

ड्राइवरों की इस हड़ताल का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ सकता है। राशन वितरण, सब्जी मंडी, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति, खनिज परिवहन और यात्री बसों का संचालन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

33 जिलों के ड्राइवर संघ एकजुट

संयुक्त ड्राइवर संघ के मुताबिक, रायपुर में आयोजित 33 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में आंदोलन को लेकर फैसला लिया गया है। संघ का कहना है कि पहले भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया गया था, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

CG Driver Strike: क्या हैं ड्राइवरों की प्रमुख मांगें?

संघ का आरोप है कि वाहन चालकों को आए दिन मारपीट, झूठे आरोप और असुरक्षा जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ड्राइवरों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर संघ ने कई मांगें रखी हैं। इनमें ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवर वेलफेयर की व्यवस्था और ड्राइवर दिवस घोषित करने जैसी मांगें प्रमुख हैं।

CG Driver Strike: 12 नवंबर से थम सकते हैं वाहनों के पहिए?

CG Driver Strike: संघ ने साफ किया है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। ऐसे में अब सबकी नजर शासन-प्रशासन के अगले कदम पर है। यदि हड़ताल शुरू होती है, तो बस्तर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में परिवहन और जरूरी सेवाओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *