Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime News: मामूली डांट पर भतीजे ने मौसी की हत्या, नशे...

CG Crime News: मामूली डांट पर भतीजे ने मौसी की हत्या, नशे में डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News
CG Crime News

CG Crime News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में एक युवक ने मामूली बात पर अपनी मौसी की डंडे और लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय तीरथराम यादव शराब के नशे में घूमने के बाद अपने घर पहुंचा था। उस समय उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई भी घर पर मौजूद थीं। मौसी ने उसे बेवजह घूमने, शराब पीने और देर से घर आने को लेकर डांट लगाई।

डांट से नाराज होकर किया हमला

मौसी की डांट से तीरथराम इतना नाराज हो गया कि उसने घर में रखी लकड़ी और डंडा उठा लिया। इसके बाद उसने मोहन कुंवर बाई के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नशे में दिया वारदात को अंजाम

घटना की सूचना मिलने के बाद बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुरैना गांव में मोहन कुंवर बाई की हत्या उनके भतीजे तीरथराम यादव ने की है। आरोपी घटना के समय नशे में था और सामान्य विवाद के बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here