CG Crime News : कवर्धा (छत्तीसगढ़)। कवर्धा जिले में दीपावली के पावन पर्व की रात एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम सोढ़ा में एक पति ने अपनी गहरी नींद में सो रही पत्नी पर सब्बल (लोहे की रॉड) से जानलेवा हमला कर दिया।
CG Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात आरोपी परसुराम गेन्ड्रे ने अपनी पत्नी अशमनी पर कमरे में सोते समय सब्बल से हमला किया। हमले के बाद महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पांडातराई पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति परसुराम गेन्ड्रे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार (सब्बल) को भी बरामद कर लिया है।
फिलहाल पुलिस यह जानने के लिए जांच कर रही है कि आखिर किस विवाद या कारण के चलते आरोपी पति ने त्यौहार की रात अपनी पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी।













