Wednesday, September 2, 2026
Home Entertainment Bill Gates In KSBKBT 2 : पहली बार भारतीय टीवी शो में...

Bill Gates In KSBKBT 2 : पहली बार भारतीय टीवी शो में बिल गेट्स : क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, में स्मृति ईरानी संग देंगे ग्लोबल हेल्थ पर संदेश…

Bill Gates In KSBKBT 2
Bill Gates In KSBKBT 2

Bill Gates In KSBKBT 2 : मुंबई। टेलीविजन जगत में एक अभूतपूर्व घटना होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अब दुनिया के दिग्गज कारोबारी और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स शिरकत करने वाले हैं।

Bill Gates In KSBKBT 2 : बताया जा रहा है कि बिल गेट्स शो में सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए नहीं, बल्कि तीन एपिसोड में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। वह 24 और 25 अक्टूबर को इस धारावाहिक में नजर आएंगे।

READ MORE : CG Road Accident : दो बाइकों की भीषण टक्कर, 2 की मौके पर मौत….

वीडियो कॉल पर स्वास्थ्य चर्चा: शो के लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार, बिल गेट्स और स्मृति ईरानी एक वीडियो कॉल के जरिए संवाद करते हुए दिखाई देंगे। इस कहानी का मुख्य विषय गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना और उसे बेहतर बनाना होगा। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह ट्रैक बिल गेट्स और स्मृति ईरानी के बीच एक वीडियो कॉल के साथ समाप्त होगा।

समाज को देंगे गंभीर संदेश: बिल गेट्स और स्मृति ईरानी की यह भागीदारी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि यह समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का एक गंभीर संदेश देगी। इस दौरान बिल गेट्स अपने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बात करेंगे।

READ MORE : Kerala News : राष्ट्रपति मुर्मू बाल-बाल बचीं : हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान धंसा हेलीपैड, बड़ा हादसा टला….

स्मृति ईरानी ने साल 2000 में शुरू हुए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो से घर-घर में पहचान बनाई थी, जिसने आठ साल तक टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचाया था। 2025 में जब इसका दूसरा सीजन आया, तो यह भी टीआरपी लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गया। अब बिल गेट्स की एंट्री इसे एक नया और अंतर्राष्ट्रीय आयाम देगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here