Tuesday, October 6, 2026
Home Entertainment Khesari Lal Yadav : गरीबी से राजनीति तक: 24 करोड़ की संपत्ति...

Khesari Lal Yadav : गरीबी से राजनीति तक: 24 करोड़ की संपत्ति के मालिक बने खेसारी लाल यादव, सोना-लग्जरी कार और करोड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब राजनीति में कदम रख चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को बिहार की छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया, जिससे उनकी कुल संपत्ति 24 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव के पास 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी चंदा यादव के पास 90.02 लाख रुपये की चल और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। खेसारी के पास 35 लाख रुपये की सोने की ज्वैलरी और 5 लाख रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 2 लाख रुपये नकद हैं। इसके अलावा उनके पास 3 करोड़ रुपये कीमत की एक लग्जरी कार भी है।

 

READ MORE: Durg Murder : युवती के भाई की युवक के दोस्तों ने लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या…प्रेम विवाह का जश्न दर्दनाक हादसे में तब्दील

 

 

Khesari Lal Yadav : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी का सफर संघर्ष से भरा रहा है। कभी वह अपने पिता के साथ सड़क किनारे सामान बेचते थे और खुद गाय चराकर दूध बेचते थे। बाद में उन्होंने दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचने का काम किया। वहीं से उनकी किस्मत बदली और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। आज वह 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और 5000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं।

 

Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव के निजी जीवन की बात करें तो वह शादीशुदा हैं। एक समय उनका नाम अभिनेत्री काजल राघवानी से जुड़ा था, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। अब उनका नाम अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ जोड़ा जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा के इस सुपरस्टार का अब राजनीति में प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here