CG Crime News : कवर्धा। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार शाम सड़क किनारे खून से लथपथ एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
CG Crime News : प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के गले और पेट पर चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
CG Crime News : कवर्धा एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि लालपुर नर्सरी के पीछे अज्ञात शव मिला है, जिसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
CG Crime News : गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में वर्ष 2024 में गौ-सेवक साधराम की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल पुलिस इस नए हत्याकांड के हर पहलू से जांच कर रही है।











