CG CRIME : जगदलपुर। पिग आयरन की फर्जी खरीदी के नाम पर करीब 26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल राय ने छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों के 9 लोगों से कुल 26,36,74,904 रुपये की ठगी की है।
CG CRIME : गिरफ्तार अनिल राय, जो इंदौर का रहने वाला है, औरंगाबाद में ORBIT ELECTROMECH INDIA PVT LTD और इंदौर व कोलकाता में BOLSTER TRADELINK LIMITED नामक कंपनियों का संचालक है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में कुल 9 धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
CG CRIME : मामले की शिकायत मोहित चावड़ा ने की थी, जिन्होंने बताया कि अनिल राय और उनके पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान ने पिग आयरन खरीदने के नाम पर 64 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी ने हैदराबाद की एक कंपनी से माल मंगवाकर उसकी कीमत खुद रख ली और पीड़ित को भुगतान नहीं किया।
CG CRIME : पुलिस ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक iPhone-13 Pro भी जब्त किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया है। उसका साथी, राहुल चौहान अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
CG CRIME : अनिल राय पर विभिन्न राज्यों के इन थानों में दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले:
* रायपुर (आमानाका): ₹9.33 करोड़
* दुर्ग (पुरानी भिलाई): ₹37.37 लाख व ₹25.48 लाख
* औरंगाबाद (महाराष्ट्र): ₹6.78 करोड़ व ₹93.63 लाख
* पटना (बिहार): ₹30 लाख व ₹3.58 करोड़
* ग्रेटर नोएडा: ₹65.63 लाख
* लखनऊ: ₹80.69 लाख
CG CRIME : आरोपी ने एक कंपनी से माल लेकर दूसरी कंपनी में डिलीवर किया और भुगतान को खुद हड़प लिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के खिलाफ और भी शिकायतें सामने आ सकती हैं। जांच जारी है।













