CG Cabinet :रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शासकीय सेवकों, दिव्यांगजनों, शिक्षा विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित विषयों पर अहम निर्णय लिए गए।
CG Cabinet :वेतन के विरुद्ध ऋण सुविधा का निर्णय
CG Cabinet :शासकीय सेवकों को आकस्मिक वित्तीय आवश्यकता की पूर्ति के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण सुविधा देने का निर्णय लिया गया। यह ऋण बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पात्र बैंकों/संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे और एमओयू प्रारूप को भी मंजूरी दी गई है।
CG Cabinet :दिव्यांगजनों के हित में बड़ा कदम
CG Cabinet :राज्य मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) को ₹24.50 करोड़ की बकाया ऋण राशि एकमुश्त वापस करने का निर्णय लिया। इस राशि के भुगतान से राज्य के दिव्यांगजनों को शिक्षा और स्वरोजगार हेतु 3% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना सुगम होगा।
CG Cabinet :100 स्पेशल एजुकेटर की होगी सीधी भर्ती
CG Cabinet :शिक्षा विभाग को राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की अनुमति मिली है। इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती नियम-2019 में एक बार के लिए छूट दी गई है। अब चयन परीक्षा के स्थान पर मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती की जाएगी।
CG Cabinet : मुख्य सचिव पद पर बदलाव
CG Cabinet : कैबिनेट बैठक में सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन (IAS, 1989)** को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही, नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री विकास शील (IAS, 1994) का स्वागत किया गया। राज्य सरकार के इन फैसलों से शासकीय सेवकों, दिव्यांगजनों और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।











