CG Breaking : त्योहारों से पहले फिर पकड़ा गया 155 किलो नकली पनीर….

0
113
CG Breaking
CG Breaking

CG Breaking : सरगुजा। त्योहारों के मौके पर बाजारों में नकली पनीर का धड़ल्ले से कारोबार बढ़ गया है, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत खतरे में पड़ गई है। राखी के ठीक एक दिन पहले जिला प्रशासन ने नकली पनीर की बिक्री को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की। तिलसी चौक के एक मकान में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापा मारकर 155 किलो नकली पनीर जब्त किया है।

CG Breaking : जांच में पता चला कि यह नकली पनीर बड़ी मात्रा में रायपुर और दुर्ग से अंबिकापुर लाया गया था, जहां से इसे बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। खाद्य एवं औषधि विभाग ने पनीर के सैंपल लिए, जिनकी जांच में यह पनीर नकली साबित हुआ। विभाग के निरीक्षक आरआर देवांगन ने बताया कि नकली पनीर के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे व्यापारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई से त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रशासन ने दुकानदारों और उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की भी अपील की है ताकि वे नकली खाद्य पदार्थों से बच सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here