CG Big News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना की सीमा 400 यूनिट से घटाकर 100 यूनिट किए जाने के विरोध में कांग्रेस आज प्रदेशभर में शक्ति प्रदर्शन करेगी। राजधानी रायपुर समेत सभी जिला मुख्यालयों में बिजली विभाग के दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रायपुर में शास्त्री चौक स्थित बिजली ऑफिस के बाहर दोपहर 12 से 2 बजे तक विरोध का कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। पुतला दहन कर भाजपा सरकार के फैसले का विरोध किया जाएगा।
CG Big News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे जनता पर आर्थिक हमला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव पूर्व जो वादे किए थे, अब उन्हीं से पीछे हट रही है। 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना से राहत मिलने वाली थी, लेकिन अब केवल 100 यूनिट तक ही छूट देने का फैसला आम लोगों के साथ विश्वासघात है। बैज ने कहा कि इस फैसले से लाखों उपभोक्ता प्रभावित होंगे और उन्हें बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेस लगातार सरकार पर दबाव बना रही है कि वह 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने की योजना को फिर से बहाल करे। सोमवार को भी कांग्रेस ने राज्य विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। आज का प्रदर्शन सरकार के रवैये के खिलाफ कांग्रेस की आक्रामक रणनीति का हिस्सा है।












