Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

CG Aggarwal Samaj Protest : महाराजा अग्रसेन के अपमान पर भड़का अग्रवाल समाज, राजधानी में कोतवाली का घेराव कर कठोर कार्रवाई की मांग….

CG Aggarwal Samaj Protest : रायपुर/छत्तीसगढ़: क्रांति सेना के अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी, भगवान झूलेलाल जी और राष्ट्रपुरुषों (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय) के विरुद्ध अभद्र भाषा के इस्तेमाल के विरोध में बुधवार को अग्रवाल समाज का तीव्र आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया।

CG Aggarwal Samaj Protest : राजधानी रायपुर में, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल जी और अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी के नेतृत्व में सैकड़ों समाजजनों ने कोतवाली थाना का घेराव किया। समाज के प्रतिनिधियों ने सीएसपी केसरीनंदन नायक जी को ज्ञापन सौंपकर दोषी के खिलाफ कठोरतम न्यायिक कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE : Rajnandgaon ED Raid : खनन कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा…..

विरोध की आग प्रदेशव्यापी

अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी ने बताया कि बघेल के इस अमर्यादित बयान का विरोध केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी तीव्र निंदा हो रही है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार फ़ोन के माध्यम से विरोध दर्ज करा रहे हैं।

विरोध की यह लहर रायपुर से निकलकर रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, सराईपाली समेत प्रदेश के सभी जिलों तक पहुँच चुकी है, जहाँ समाजजन स्थानीय थानों का घेराव कर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाने पर जोर दे रहे हैं।

‘त्याग और सेवा के प्रतीक’ का अपमान बर्दाश्त नहीं

कार्यक्रम में उपस्थित योगी अग्रवाल जी ने इस बयान को ‘अस्वीकार्य’ बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराजा अग्रसेन जी केवल अग्रवाल समाज के नहीं, बल्कि समस्त भारतीय समाज में त्याग, सेवा और समानता के प्रतीक हैं। उनके साथ ही भगवान झूलेलाल जी और राष्ट्रपुरुषों के प्रति ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल जी ने चेतावनी दी कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की गरिमा और राष्ट्र निर्माण की परंपरा की रक्षा के लिए है। उन्होंने साफ कहा कि यदि भविष्य में ऐसे अमर्यादित बयान दोबारा दिए जाते हैं, तो अग्रवाल समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा।

READ MORE : Raipur Municipal Corporation :रायपुर नगर निगम में आकाश तिवारी बने नए नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम सभापति ने जारी किया आदेश

इस विरोध प्रदर्शन में महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories