Friday, March 27, 2026
29.2 C
Raipur

Auto News : जनवरी 2026 में ऑटो मार्केट में भूचाल! एक साथ लॉन्च होंगी ये जबरदस्त 6 नई गाड़ियां

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : साल 2026 की शुरुआत भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए बेहद खास रहने वाली है। जनवरी 2026 में ही कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित कारें लॉन्च होने जा रही हैं, जिससे बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। महिंद्रा XUV 7XO, टाटा पंच फेसलिफ्ट और न्यू जनरेशन किआ सेल्टोस जैसे मॉडल पहले ही दस्तक दे चुके हैं, लेकिन असली मुकाबला अभी बाकी है। इस रिपोर्ट में जानिए जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाली प्रमुख कारें और उनके खास फीचर्स।

2026 रेनो डस्टर: दमदार वापसी को तैयार

काफी समय से इंतजार की जा रही नई जनरेशन रेनो डस्टर 26 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, इसका डिजाइन इंटरनेशनल मॉडल से अलग और ज्यादा बोल्ड होगा। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन इंटरनेशनल वर्जन से लिए जा सकते हैं।

निसान ग्रेवाइट: 10 लाख से कम में नई MPV

निसान ग्रेवाइट को 21 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह कॉम्पैक्ट MPV, रेनो ट्राइबर पर आधारित होगी, लेकिन इसके डिजाइन में अलग पहचान देखने को मिलेगी। इसमें 8-इंच इंफोटेनमेंट, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, छह एयरबैग और TPMS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन ट्राइबर जैसा पेट्रोल यूनिट हो सकता है।

Read More : Google Translate को OpenAI का सीधा चैलेंज! अब लॉन्च हुआ नया ChatGPT Translate टूल

मारुति सुजुकी ई विटारा: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री

मारुति सुजुकी ई विटारा के साथ जनवरी 2026 के अंत तक मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कदम रखेगी। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन होंगे, जिनकी रेंज 543 किमी तक बताई जा रही है। यह टाटा कर्व EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को सीधी टक्कर देगी।

टोयोटा अर्बन क्रूजर EV: भरोसे के साथ इलेक्ट्रिक पावर

टोयोटा की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EV भी जनवरी के आखिर तक लॉन्च होगी। यह मूल रूप से ई विटारा पर आधारित होगी, लेकिन इसकी स्टाइलिंग अलग होगी। फीचर्स और बैटरी ऑप्शन लगभग समान रहने की उम्मीद है।

फोक्सवैगन टायरॉन R-Line: नई फ्लैगशिप SUV

फोक्सवैगन की Tayron R-Line इस महीने के अंत तक लॉन्च होगी। यह 7-सीटर SUV होगी, जिसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें 15-इंच टचस्क्रीन, मसाज सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे।

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट: नया लुक, ज्यादा फीचर्स

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट जनवरी 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इसमें नया डैशबोर्ड, अपडेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा व ADAS जैसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इंजन ऑप्शन मौजूदा मॉडल जैसे ही रहेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories