Security lapse : PM मोदी की मोतिहारी सभा में सुरक्षा चूक, डी-एरिया में घुसे तीन संदिग्ध, हिरासत में लेकर पूछताछ

VIKASH KHALKHO
#nishaanebaz.com

Security lapse :  मोतिहारी, बिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच तीन युवक संदिग्ध हालात में अति सुरक्षा घेरा यानी डी-एरिया में घुस गए। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान सुगौली निवासी जितेंद्र तिवारी, घोड़ासहन के विक्रांत गौतम और पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड के रविकांत के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ की जा रही है और उनके पिछले रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

गंभीरता से ले रही है सुरक्षा एजेंसियां
चूंकि यह घटना प्रधानमंत्री की सभा के दौरान हुई, इसलिए केंद्रीय एजेंसियां और स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही हैं। संबंधित थानों से तीनों के बारे में जानकारी मांगी गई है और यह जांच की जा रही है कि कहीं इनका संबंध किसी संदिग्ध गतिविधि या संगठन से तो नहीं है।

सभा स्थल पर बढ़ी चौकसी
घटना के बाद सभा स्थल की सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी गई है। इनपुट के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि तीनों युवक सुरक्षा घेरा पार कर अंदर कैसे पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, इन युवकों के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से भी जवाब मांगा जा सकता है। प्रधानमंत्री की सभा के दौरान इस तरह की चूक ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता पर सवाल खड़े किए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *