Burhanpur News : बुरहानपुर – जिले में वनाधिकार कानून और पैसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए पहुंचे चार सदस्यीय टास्क फोर्स दल को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सोनूद गांव सहित अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों ने टास्क फोर्स का काफिला रोककर अपनी नाराजगी जाहिर की और अपात्रों व अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Burhanpur News : ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वनाधिकार कानून के तहत वर्ष 2005 के पहले से वनभूमि पर कब्जा करने वाले पात्र लोगों को अब तक अधिकार पत्र नहीं मिल पाए हैं, जबकि अपात्रों को लाभ मिल रहा है। दल ने ग्रामीणों को समझाया कि वे केवल समीक्षा के उद्देश्य से आए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पात्र लोगों को अधिकार पत्र क्यों नहीं मिले हैं।
Burhanpur News : इसी तरह घाघरला और चांदनी गांवों में भी वन सुरक्षा समितियों ने टास्क फोर्स को घेर लिया और विरोध जताया। ग्रामीणों ने वनाधिकार प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों, अपात्रों के दावे और अतिक्रमण की बढ़ती घटनाओं को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।











