Burhanpur News: बुरहानपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा—वीर जवानों का बलिदान देश की अमर गाथा है

Burhanpur News: बुरहानपुर : बुरहानपुर पहुँचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए,सांसद ज्ञानेश्वर पाटील -विधायक मंजू दादु,व विधायक अर्चना चिटनीस ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन ,अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए दी गई सलाम,रेणुका पुलिस लाइन में आयोजित किया गया पुलिस स्मृति दिवस।

Burhanpur News: बुरहानपुर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन रेणुका पुलिस लाइन में किया गया,पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, एसपी श्री देवेंद्र पाटीदार सहित जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक ने पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। समाज के सजग प्रहरी और सुरक्षा कवच पुलिसकर्मी जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए.

 

Burhanpur News: उन्हें सम्मान देते हुए पुलिस फोर्स द्वारा सलामी दी गई। अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। पुलिस शहीदों के बलिदान के प्रतीक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उल्लेखनीय हैं कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 1959 में इसी दिन 10 सीआरपीएफ के जवानों ने चीन से देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था। दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते है।

 

Burhanpur News: सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों की याद दिलाता है, जिन्होंने समाज और देश की रक्षार्थ प्राण न्यौछावर किये हैं। पुलिस देशभक्ति और जनसेवा का भाव ध्येय में लेकर दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देते है। ऐसे सभी बलिदानी पुलिसकर्मियों को मैं सलाम करता हूं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories