Burhanpur News : बुरहानपुर -गोपाल देवकर :छिंदवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के सब इंजीनियर महेंद्र कोठारी को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Burhanpur News : जानकारी के मुताबिक, ग्राम हिंगना पंचायत में प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य के 5 लाख रुपये के बिल के मूल्यांकन के एवज में सब इंजीनियर ने ठेकेदार से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
Burhanpur News : ठेकेदार राजू वाघमारे ने इस रिश्वतखोरी की शिकायत लोकायुक्त से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर महेंद्र कोठारी को 12 हजार की पहली किश्त लेते हुए धर दबोचा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।













