Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात,वर्षों से लंबित नावथा और झिरमिटी सिंचाई परियोजनाओं को आखिरकार मंजूरी मिल ही गई , 6 जनवरी 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में इन दोनों परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।
Burhanpur News : नावथा वृहद सिंचाई परियोजना की लागत करीब 1676 करोड़ रुपये है, जिससे नेपानगर तहसील के 90 गांवों की 34 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी। वहीं झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना की लागत करीब 923 करोड़ रुपये है, जिससे खकनार और खालवा क्षेत्र के 42 गांवों की 17 हजार 700 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा,दोनों परियोजनाओं से कुल मिलाकर 34 हजार से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होंगे ,वही नेपानगर मंजू दादू ने कहा कि“यह मेरे पूज्य पिताजी का सपना था, जिसे आज साकार किया गया है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के किसानों को स्थायी लाभ मिलेगा।”
Burhanpur News : इसके साथ ही फूल धावड़ी डेम, कालमाटी बैराज और रेतघाट बैराज सहित तीन अन्य परियोजनाओं की प्रथम साध्यता भी जारी की गई है, जिससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं और मजबूत होंगी,वही भाजपा जिलाध्यक्ष मंनोज माने का कहना है कि “यह सरकार की किसान हितैषी सोच का प्रमाण है, जिससे जिले का कृषि विकास नई दिशा लेगा।” सिंचाई परियोजनाओं की मंजूरी से नेपानगर और आसपास के क्षेत्रों में कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, जिससे किसानों की आय में भी इजाफा













