50 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, निगम की बड़ी कार्रवाई

Parivesh
50 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, निगम की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। शहर की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 दुकानों को जमींदोज कर दिया। सीपत रोड स्थित मोपका चौक और उससे जुड़ी तीनों दिशाओं की सड़कों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के दौरान विरोध भी हुआ, जिस पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

नगर निगम के अनुसार, इन दुकानों के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी जब कोई पहल नहीं हुई, तो निगम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।

मोपका चौक के आस-पास की शासकीय जमीन पर करीब 50 अस्थायी दुकानें बनी थीं, जिनमें से 15 दुकानों में पक्का निर्माण भी किया जा चुका था। निगम ने सभी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के बाद अब यहां की सड़क चौड़ी हो गई है। नगर निगम ने बताया कि कब्जा हटाने के बाद इस क्षेत्र में चौक का सौंदर्यीकरण और गार्डन का निर्माण किया जाएगा, ताकि यह इलाका व्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बन सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *