झारखंड : धनबाद के बाघमारा बीसीसीएल एरिया-4 के अंतर्गत आउटसोर्सिंग परियोजना में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। ओबी स्लाइड के कारण मजदूरों को ले जा रही सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें आठ मजदूर सवार थे। खदान में पानी भरा होने के कारण उनके डूबने की आशंका जताई गई।
मृतक और रेस्क्यू अपडेट:
-
घटना में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है।
-
बाकी मजदूरों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
-
बीसीसीएल प्रबंधन, पुलिस और सुरक्षा टीम ने रस्सियों और जेसीबी मशीनों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों का आरोप:
स्थानीय ग्रामीणों ने खदान प्रबंधन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि डीजीएमएस के मानकों के अनुसार ट्रेंच कटिंग नहीं कराई गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
हादसे के समय पास की बस्ती में भी भू-धंसान हुआ, जिससे कई घर जमींदोज हो गए।
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा:
- “यह हादसा बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।”













