Thursday, February 19, 2026
31.1 C
Raipur

Blast in Indonesia : जकार्ता में ब्लास्ट, स्कूल की मस्जिद में नमाज के दौरान भयंकर धमाका, 54 लोग घायल

Blast in Indonesia/जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आज यानी शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक भीषण हादसा हुआ है। शहर के उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग इलाके में स्थित एक स्कूल परिसर की मस्जिद में अचानक धमाका हो गया, जिसमें 54 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे।

घायलों की हालत गंभीर

स्थानीय पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने मीडिया को बताया कि कई घायलों को जलने और अन्य गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Read More : International Exposure : ‘रामायण’ का ट्रेलर होगा वैश्विक मंच से रिलीज, दुनिया देखेगी भारतीय संस्कृति की झलक!

जांच में जुटी पुलिस

Blast in Indonesia पुलिस प्रमुख सुहेरी ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमाका गैस सिलेंडर विस्फोट, शॉर्ट सर्किट, या किसी अन्य कारण से हुआ। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को घेर लिया है और सबूत जुटाने में लगी हुई है।

नमाज के दौरान मचा अफरातफरी

धमाके के तुरंत बाद मस्जिद में अफरातफरी का माहौल बन गया। चश्मदीदों के मुताबिक, नमाज के दौरान अचानक तेज आवाज हुई और धुआं फैल गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर दमकल और एम्बुलेंस की कई गाड़ियां पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।

Read More : International Marriages : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा-रूसी महिला और बच्चे को ढूंढो, लुकआउट नोटिस जारी करो; भारतीय पति को जासूसी का शक

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Blast in Indonesia इंडोनेशिया प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी आतंकी हमले की आशंका नहीं जताई जा रही है, लेकिन सभी संभावित कोणों की जांच की जा रही है।

यह हादसा जकार्ता में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

शेयर बाजार में मचा कोहराम! निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये साफ, सेंसेक्स 1100 अंक टूटा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds