Birthday Celebration : नई दिल्ली। देश की राजधानी एक बार फिर दहला देने वाली वारदात का गवाह बनी है। रोहिणी सेक्टर-17 स्थित एक घर में जन्मदिन के तोहफे पर हुए विवाद ने शनिवार दोपहर खून-खराबे का रूप ले लिया। गुस्से में बेकाबू युवक ने अपनी पत्नी और सास पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी।
Birthday Celebration : जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 63 वर्षीय कुसुम सिन्हा और 34 वर्षीय प्रिया सहगल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते उपहार को लेकर कहासुनी हुई और आरोपी योगेश सहगल ने आक्रोश में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से सने कपड़े व वारदात में इस्तेमाल कैंची जब्त की। फोरेंसिक (FSL) टीम ने भी घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं कि एक मामूली विवाद इतना बड़ा रूप कैसे ले सकता है। पीड़िता प्रिया के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपी बच्चों को लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। इस घटना ने घरेलू रिश्तों में बढ़ती तनावपूर्ण स्थितियों और संवाद की कमी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।










