Sunday, March 29, 2026
35.1 C
Raipur

Bilaspur News : थाने में ब्लैकमेलिंग का खेल जोरों पर, एनटीपीसी कर्मचारी ने खाया ज़हर …पढ़े पूरी खबर

 Bilaspur News : बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले के सीपत थाना पुलिस पर अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के दो गंभीर मामले सामने आने से पुलिसिंग पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का डर दिखाकर एक व्यापारी से ₹22 हजार वसूले और एक एनटीपीसी कर्मचारी को इतना मानसिक प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या का प्रयास करते हुए ज़हर खा लिया।

READ MORE : Shilpa Shetty Case : 60 करोड़ धोखाधड़ी मामला : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को मुंबई HC से राहत नहीं, जानें कोर्ट ने क्या कहां

 Bilaspur News : NTPS कर्मचारी ने ज़हर खाया, स्थिति गंभीर

उज्जवल नगर एनटीपीसी कॉलोनी निवासी धीरेंद्र मंज़ारे (35), जो एनटीपीसी के एचआर विभाग में कार्यरत हैं, रविवार को शराब दुकान से लौट रहे थे। आरोप है कि सीपत थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ा, स्कूटी जमा की और शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर ₹50 हज़ार की मांग की।

पुलिस के लगातार मानसिक दबाव और धमकी से परेशान होकर धीरेंद्र मंज़ारे ने रास्ते में कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया। उनकी पत्नी रामेश्वरी ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल, धीरेंद्र मंज़ारे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने पुलिस पर धन की अवैध मांग और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

व्यापारी से ब्लैकमेलिंग: 22,000 ऑनलाइन वसूले

वहीं, सीपत थाना पुलिस पर ब्लैकमेलिंग का एक दूसरा मामला भी सामने आया है। ग्राम सीपत निवासी किराना व्यापारी अविनाश सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह से शिकायत की है।

  • आरोप: अविनाश ने बताया कि 5 अक्टूबर को थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और एक आरक्षक ने उन्हें पकड़ा। धारा 185 (नशे में वाहन चलाना) की कार्रवाई की धमकी देकर ₹50 हजार की मांग की।
  • भुगतान: कार्रवाई के डर से व्यापारी ने थाना परिसर में मौजूद थाने के प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश्वर कश्यप के बैंक खाते में ₹22,000 ऑनलाइन ट्रांसफर किए।
  • सबूत: व्यापारी ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन रसीद (सबूत) अपनी शिकायत के साथ एसएसपी को सौंपा है।

व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि रुपए देने के बाद भी पुलिस ने उनकी बाइक दोबारा जब्त कर ली और झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाया। उनका आरोप है कि यह सब थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और एएसआई सहेत्तर कुर्रे की मिलीभगत से किया गया।

READ MORE : Sehore News : आरएसएस प्रचारक और एसआई के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, नारेबाजी के बाद अधिकारी लाइन अटैच

एसएसपी का सख्त बयान: “दोषी नहीं बचेंगे”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दोनों ही प्रकरणों की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा, “सीपत निवासी व्यापारी अविनाश ठाकुर से शिकायत प्राप्त हुई है, आवेदन के साथ ऑनलाइन भुगतान के ठोस सबूत संलग्न हैं। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है, और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

इस मामले ने स्थानीय पुलिसिंग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जनता में चर्चा है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो पुलिस पर से आम लोगों का भरोसा डगमगा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P Crime News : रीवा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के रीवा जिले में...

Related Articles

Popular Categories