Sunday, April 5, 2026
24 C
Raipur

C.G Crime : बिलासपुर में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट, कट्टे की नोक पर वारदात, ज्वेलरी बैग छीना, कार लेकर फरार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सराफा व्यापारी से कट्टे की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, जहां महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

घर लौटते समय बदमाशों ने रोकी कार

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात संतोष तिवारी दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे राजकिशोर नगर स्थित महावीर सिटी के पास पहुंचे, बाइक और कार से आए नकाबपोश हमलावरों ने उनकी गाड़ी अड़ाकर रोक ली। बदमाशों ने जबरन उन्हें कार से बाहर निकाला और हथियार के दम पर वारदात को अंजाम दिया।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़- प्रदेशभर में शुष्क मौसम का दौर जारी, अगले 24 घंटे में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, साफ रहेगा रायपुर का मौसम

फायरिंग और सिर पर हमला कर छीना ज्वेलरी बैग

हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और व्यापारी के सिर पर हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग छीनकर उनकी ही कार लेकर फरार हो गए। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी अपनी वैन और बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घायल संतोष तिवारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर जांच तेज कर दी गई है।

व्यापारियों में बढ़ी चिंता

दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories