Saturday, March 21, 2026
23.1 C
Raipur

Bilaspur High Court: शिक्षा व्यवस्था पर हाई कोर्ट सख्त : बच्चों के साथ अव्यवस्था और अमानवीयता बर्दाश्त नहीं

Bilaspur High Court: बिलासपुर। रामानुजनगर में एक प्राइवेट स्कूल में केजी-टू के छात्र (5 वर्ष) को होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने घंटों पेड़ से लटकाए रखा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पेरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। हाईकोर्ट ने भी मामले को काफी गंभीर माना है और संज्ञान लेते हुए सचिव स्कूल शिक्षा विभाग से शपथ पत्र में जवाब मांगा है।

 

Bilaspur High Court: अगली सुनवाई 9 दिसंबर को तय की गई है। कोर्ट ने कहा है कि शिक्षा के नाम पर बच्चों के साथ क्रुरता और निजी स्कूलों में अव्यवस्था असहनीय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शासन को इसे गंभीरता से लेना होगा। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि मामले में शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है और स्कूल की मान्यता समाप्त करने की नोटिस दी गई है।

Bilaspur High Court: दरअसल, यह मामला रामानुजनगर ब्लाक मुख्यालय क्षेत्र के नारायणपुर के हंसवानी विद्या मंदिर का है। इस स्कूल में नर्सरी से पाचवीं तक के छात्र पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब स्कूल खुला तो बच्चे समय पर स्कूल पहुंचे। इसी बीच नर्सरी क्लास में जब पढ़ाई शुरू हुई तो टीचर काजल साहू ने होमवर्क चेक किया। इसी दौरान एक छात्र ने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था। इसपर टीचर काजल साहू बच्चे पर भड़क गई। टीचर ने बच्चे सजा के तौर पर क्लास से बाहर निकाल दिया। इसके बाद स्कूल परिसर में एक पेड़ से रस्सी के सहारे उसे को लटका दिया। बच्चा रस्सी के सहारे घंटों लटकता रहा।

Bilaspur High Court: शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया

Bilaspur High Court: इस दौरान बच्चा रोता रहा, टीचर से उसे छोड़ने के लिए कहता रहा, लेकिन उन्होंने बच्चे की बिल्कुल भी नहीं सुनी। जिस समय बच्चे को पेड़ से लटकाया गया था, उसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पेरेंट्स स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया।

Bilaspur High Court: हालांकि स्कूल प्रबंधन घटना को मामूली बताता रहा। मामले में विवाद बढ़ने पर शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। उन्होंने मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही है। मामले में सूरजपुर डीईओ अजय मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है.

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Indore fire incident: डिजिटल लॉक बना मौत का जाल, आग-धमाकों के बीच 8 जिंदगियां खत्म

Indore fire incident: डिजिटल लॉक बना मौत का जाल, आग-धमाकों के बीच 8 जिंदगियां खत्म

Latest YouTube Shorts

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : रीवा में धूमधाम से मनाई गई ईद, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश के...

M.P News : शाजापुर में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में...

M.P News : रुपया 93 पार, “शहंशाह” अमिताभ खामोश! कांग्रेस का तीखा पोस्टर वार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश और देशभर में डॉलर...

Related Articles

Popular Categories