Bilaspur Crime News : बिलासपुर। सोशल मीडिया के जरिए बने रिश्ते ने एक युवती की जिंदगी में तूफान ला दिया। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) साहिल पारकर से दोस्ती की थी। कुछ ही महीनों में दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और साहिल ने एक ही जाति का हवाला देकर युवती से शादी का वादा किया। इसी भरोसे के चलते युवती ने उससे संबंध बनाए, लेकिन यह रिश्ता अब धोखे में बदल गया।
Bilaspur Crime News : जानकारी के मुताबिक, साहिल ने युवती को कई बार अलग-अलग जगह बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो साहिल ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद साहिल का रवैया पूरी तरह बदल गया। उसने युवती से मारपीट की, धमकाया और शादी से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि साहिल ने उससे 35 हजार रुपए भी अलग-अलग बहानों से वसूले और फिर मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। अब युवती की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी साहिल पारकर के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।










