Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : शादी से इनकार पर हत्या: प्रेमी ने रानीदहरा जलप्रपात...

CG NEWS : शादी से इनकार पर हत्या: प्रेमी ने रानीदहरा जलप्रपात में महिला को मारकर पानी में फेंका, पुणे से गिरफ्तार

CG NEWS :
CG NEWS :

CG NEWS : बोडला क्षेत्र के रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुरुआती तौर पर यह मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन जांच में यह एक सुनियोजित हत्या निकली। प्रेम संबंधों में तनाव और शादी को लेकर दबाव के चलते आरोपी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और सबूत छिपाने की कोशिश की।

CG NEWS : मृतका की पहचान मुंगेली निवासी 24 वर्षीय सुखमती बाई बैगा के रूप में हुई है। उसका ग्राम दरवाजा (लोरमी) निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र प्रसाद जायसवाल के साथ लंबे समय से संबंध था। आरोपी उस महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला पहले से शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां होने के कारण उसने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था।

CG NEWS : जांच में यह भी सामने आया कि दोनों पहले एक बार दिल्ली भाग चुके थे, लेकिन बाद में लौट आए थे। इसके बाद महिला ने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे विवाद और बढ़ गया।

CG NEWS : पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को आरोपी ने महिला को बातचीत और घूमने के बहाने रानीदहरा जलप्रपात बुलाया। सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसने महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ पत्थर बांधकर पानी में फेंक दिया ताकि मामला दुर्घटना जैसा लगे।

CG NEWS : घटना के तीन दिन बाद 19 मार्च को वहां पहुंचे पर्यटकों ने पानी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पहचान होने के बाद जांच शुरू की। कॉल रिकॉर्ड और परिजनों से पूछताछ के आधार पर शक आरोपी पर गया, जो घटना के बाद से फरार था।

CG NEWS : मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here