Bijapur News : बीजापुर। नक्सलियों की दहशत एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में हावी होती दिखी है। जिले के एक गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका शव गांव के पास स्थित एक पेड़ से टांग दिया। इतना ही नहीं, मृतक के पास नक्सली संगठन ने बैनर भी टांग दिया, जिसमें उसे पुलिस का मुखबिर करार दिया गया है।
Bijapur News : घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत फैल गई और लोग भयभीत हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों से गांव में लगातार गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि नक्सली लंबे समय से गांव में लोगों को डराने के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह घटना नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों को आतंकित करने और पुलिस से सहयोग न करने की चेतावनी देने की कोशिश है।











