रायपुर | रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित बेबीलॉन टावर में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग तीसरे माले में भड़क उठी और टूटते कांच के टुकड़े नीचे गिरने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय लोग भयभीत होकर इमारत के आसपास जमा हो गए।
आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया और राहगीरों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। दमकल की टीम लगातार आग बुझाने में लगी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।











