भोपाल। Bhopal News : नवरात्रि पर्व से पहले गरबा आयोजनों को लेकर राजधानी भोपाल में सियासत गरमा गई है। शहर के सांसद आलोक शर्मा ने गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि “भाईजान को गरबा पंडाल में नो एंट्री।”
Bhopal News : सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि त्योहार वही मनाए जो जिस समुदाय का है। उन्होंने लव जिहाद को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “गरबा में कलावा–टीका लगाकर लव जिहादी प्रवेश न करें। एक लव जिहाद करता है और पूरा परिवार इसकी सजा भुगतता है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार है और इस सरकार में लव जिहादियों की खैर नहीं है। गरबा पंडालों में सिर्फ हिंदू और सनातनी युवाओं को ही शामिल होने की अनुमति होनी चाहिए।
आलोक शर्मा के इस बयान ने नवरात्रि पर्व से पहले गरबा आयोजनों में धार्मिक पहचान और सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। भाजपा सांसद के इस बयान के बाद शहर के आयोजक समितियां भी अलर्ट हो गई हैं और पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।













