Bhopal News : एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक पूरे मार्ग को स्वागत बैनरों, पोस्टरों और फूल मालाओं से सजाया गया है। हर मंच पर राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के समर्थन में लिए गए रुख के लिए धन्यवाद देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम को खास रणनीति के तहत तैयार किया है। 52 अलग-अलग नेताओं को अलग-अलग मंच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अपने-अपने मंच से राहुल गांधी का स्वागत करेंगे और सामाजिक न्याय की दिशा में उठाए गए कदम के लिए उन्हें धन्यवाद देंगे।
यह आयोजन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस की सामाजिक न्याय और समावेशिता के एजेंडे को और मजबूती से जनता के बीच लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।













