Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

Ludo Dispute Kidnapping : ₹1500 के बदले मांगी 25 हजार की फिरौती: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे युवक, चार आरोपी गिरफ्तार

Ludo Dispute Kidnapping : भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके एमपी नगर में अपहरण की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर चार बदमाशों ने दो युवकों का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपियों ने पीड़ितों के साथ मारपीट की और छोड़ने के बदले 25 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। हालांकि, एमपी नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लूडो के पैसों से शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, पीड़ित अभय चौहान और उसके साथी विक्की प्रजापति का आरोपी बदमाशों के साथ लूडो खेल के दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ितों को आरोपियों के 1500 रुपये देने थे। गुरुवार को जब पैसों की मांग की गई और पैसे नहीं मिले, तो कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने एमपी नगर जोन-2 से दोनों युवकों को जबरन अगवा कर लिया।

कोलार ले जाकर की मारपीट, मांगी 25 हजार की फिरौती आरोपी पीड़ितों को किडनैप कर कोलार इलाके में ले गए। वहां एक सुनसान जगह पर दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। बदमाशों ने उन्हें डराया-धमकाया और कहा कि यदि वे आज़ाद होना चाहते हैं, तो उन्हें 1500 की जगह 25 हजार रुपये देने होंगे। पीड़ितों ने किसी तरह पुलिस और परिजनों तक सूचना पहुँचाई।

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी (जोन-2) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories