पिता ने किया मामूली सवाल, बेटी ने की आत्महत्या

Parivesh
पिता ने किया मामूली सवाल, बेटी ने की आत्महत्या

सरगुजा,छत्तीसगढ़: सरगुजा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा की छात्रा नेहा बरगाह ने मामूली डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर लौटने पर पिता द्वारा धूप में बाहर घूमने को लेकर पूछे गए सामान्य से सवाल “इतनी तेज धूप है बाहर, तुम लोग कहां घूम रहे थे?”  से नेहा इतनी आहत हो गई कि उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया। बहन द्वारा चीख-पुकार मचाने पर परिवार ने उसे तुरंत मिशन अस्पताल, अंबिकापुर पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में परिवार से पूछताछ कर नेहा की मानसिक स्थिति और आत्मघाती कदम के पीछे की वजहों को जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और किशोर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंतन की आवश्यकता को उजागर किया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *