भोपाल: राजधानी भोपाल में आज मेन्टेनेंस कार्यों के चलते 25 इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न समयांतराल में रहेगी। औपचारिक सूचना के अनुसार, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को लगभग 6 से साढ़े 7 घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी।
सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक प्रभावित इलाके
इस दौरान चिनार ड्रीम सिटी, चिनार कॉलोनी, समरधा, ट्रांसपोर्ट नगर, राधापुरम, कृष्णापुरम, शिवालय परिसर, अनुजा विलेज और ओप्टेल कुंज इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अन्य क्षेत्रों में पावर कट
वहीं लीली विला, शिवालय कॉम्पलेक्स, चिंता कॉलोनी और एलआईजी बीडीए इलाके में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा बीडीए कॉलोनी सी-डी सेक्टर कटारा, सिल्वर स्टेट वाटिका, स्प्रिंग वैली डॉव, स्प्रिंग वैली कॉलोनी, प्राइड सिटी कॉलोनी और गोल्डन सागर पॉम में भी यही समय निर्धारित किया गया है।
इनकम टैक्स कॉलोनी और आसपास के इलाके
इनकम टैक्स कॉलोनी, गीतांजलि कॉम्पलेक्स, अंबेडकर नगर, आराधना नगर और अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स में भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगा। विद्युत विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि इस दौरान आवश्यक उपकरणों और घरेलू कामों की योजना पहले से तैयार रखी जाए।विद्युत विभाग का कहना है कि यह कटौती नियमित रखरखाव और पावर सप्लाई में सुधार के लिए आवश्यक है।











