M.P News : भोपाल में एक दिन में 13.41 लाख की साइबर ठगी, रातीबड़ में कपड़ों की दुकान में चोरी

Rahul Goshwami

भोपाल : राजधानी भोपाल में साइबर अपराधियों ने एक ही दिन में चार लोगों को निशाना बनाकर कुल 13 लाख 41 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने मूवी डाउनलोड, शेयर मार्केट निवेश और फोन अपडेट के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर रकम ऐंठी। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूवी डाउनलोड के नाम पर बुजुर्ग से ठगी

सबसे संवेदनशील मामला 72 वर्षीय बुजुर्ग से जुड़ा है, जो कैंसर से जूझ रहे हैं। आरोप है कि ठगों ने मूवी डाउनलोड कराने के बहाने उनसे 1 लाख 97 हजार रुपये ठग लिए।

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा

एक दुकानदार को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 2 लाख 47 हजार रुपये हड़प लिए गए। वहीं एक महिला और अन्य बुजुर्ग को भी अज्ञात कॉलर ने अपने जाल में फंसाया।

Read More : ग्वालियर : बरेठा टोल प्लाजा पर फायरिंग, “हाइवे बनाओ या टोल हटाओ” लिखी पर्ची फेंककर फरार

7.55 लाख और 1.40 लाख की अलग-अलग ठगी

एक मामले में अज्ञात कॉलर ने झांसा देकर 7 लाख 55 हजार 693 रुपये निकाल लिए। वहीं मिसरोद थाना क्षेत्र में 63 वर्षीय बलवंत सिंह से फोन अपडेट करने के नाम पर 1 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई।पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

रातीबड़ में कपड़ा दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में स्थित सिकंदराबाद कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दुकान से करीब 12 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर फरार हो गया।

घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।लगातार बढ़ रही साइबर ठगी और चोरी की घटनाओं से शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *