Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur Crime News : बुरहानपुर में सनसनी : सील पड़े हकीमी अस्पताल...

Burhanpur Crime News : बुरहानपुर में सनसनी : सील पड़े हकीमी अस्पताल के भीतर चली गोली, एक युवक की मौत से इलाके में दहशत

Burhanpur Crime News : बुरहानपुर। शहर के हकीमी अस्पताल में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब प्रशासन द्वारा सील किए गए इस अस्पताल परिसर के भीतर गोली चलने की आवाज आई। इस संदिग्ध गोलीकांड में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने जमकर हंगामा किया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।

सील अस्पताल में कैसे हुई वारदात? उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व जैनाबाद क्षेत्र की एक महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के बाद प्रशासन ने हकीमी अस्पताल को सील कर दिया था। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब अस्पताल पूरी तरह सील था, तो युवक उसके भीतर कैसे दाखिल हुआ और वहां हथियार के साथ कौन मौजूद था।

परिजन का आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई: युवक की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात को बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि अस्पताल सील होने के बाद वहां कौन-कौन सक्रिय था। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और फॉरेंसिक जांच की तैयारी की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here