Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh maharajpur-smart-meter-protest: महाराजपुर में बिजली विभाग के खिलाफ जनआक्रोश, स्मार्ट मीटर और बढ़े...

maharajpur-smart-meter-protest: महाराजपुर में बिजली विभाग के खिलाफ जनआक्रोश, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिलों को लेकर प्रदर्शन

maharajpur-smart-meter-protest: महाराजपुर नगर में बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा। स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा कुसमा रामलीला मैदान से रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

भीषण गर्मी के बीच निकली इस विशाल रैली में लोगों ने “बिजली विभाग होश में आओ”, “स्मार्ट मीटर बंद करो” और “भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभाग मनमाने तरीके से बिजली बिल भेजकर आम जनता को परेशान कर रहा है।

“300 का बिल आता था, अब 12 हजार”

स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा नाराजगी देखने को मिली। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं।

स्थानीय निवासी सुमित्रा ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल करीब 200 रुपये आता था, लेकिन अब 12 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। वहीं लल्लाबाई अनुरागी ने कहा कि उनका बिल 300 रुपये से बढ़कर 7 हजार रुपये तक पहुंच गया। अभय सोनी ने 44 हजार रुपये का बिजली बिल आने का दावा किया।

maharajpur-smart-meter-protest: “10 हजार दो, नहीं तो 25 हजार का चालान”

प्रदर्शन के दौरान हृदेश चौरसिया ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिना वजह उनके घर का चालान काट दिया गया। शिकायत करने पर एक कथित दलाल ने 10 हजार रुपये लेकर मामला खत्म करने की बात कही। पैसे नहीं देने पर 25 हजार रुपये का चालान थमा दिया गया।

इस आरोप के बाद प्रदर्शन में शामिल लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने विभाग में दलालों के सक्रिय होने और गरीबों से वसूली करने के आरोप लगाए।

बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं पर भी नाराजगी

ज्ञापन में नगर में बिखरे बिजली तारों को व्यवस्थित करने, मनमानी बिजली कटौती बंद करने, नए बिजली कनेक्शन देने में हो रही परेशानियों को खत्म करने और किसानों व पान कृषकों को राहत देने की मांग भी शामिल रही।

लोगों का कहना था कि लगातार बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और व्यापार भी चौपट हो रहा है। साथ ही बिजली नहीं रहने से पानी सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

maharajpur-smart-meter-protest: अधिकारी को हटाने की मांग

प्रदर्शन के दौरान ओआईसी औरंगजेब मिर्जा पर भी पक्षपात और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई और संबंधित अधिकारी को नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

महाराजपुर में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में गहरा आक्रोश है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here